Visit Kedarnath | Kedarnath Yatra में बेजुबानों पर आफत | यहां जानवर लगा रहे जान की बाजी | Chardham

केदारनाथ पैदल मार्ग में घोड़े खच्चरों की मौत रुक नही रही है।सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक समान और हजारों यात्रियों को ले जा रहे घोड़े खच्चरों की मौत ने पूरे यात्रा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।हर दिन पैदल मार्ग में 2 से 3 खच्चर मर रहे है।प्रशासन और पशुपालन विभाग की कोशिश के बाद भी खच्चरों की मौत नही रुक रही है।विभाग के आंकड़े बताते है कि अभी तक 134 घोड़े खच्चर ही मरे है लेकिन पैदल मार्ग में घोड़े खच्चर मालिको से बातचीत के बाद हकीकत कुछ और ही पता चलती है।यात्रा शुरू होने से पहले ही घोड़े खच्चरों की मौत शुरू हो गई थी।

वर्तमान समय में केदारनाथ धाम में यात्रियों की जान ही नही जा रही है बल्कि बेजुबान घोड़े खच्चर भी अकाल मृत्यु के शिकार हो रहे है उनकी मृत्य के कई कारण है लेकिन प्रशासन और घोड़े खच्चर के संचालक सबसे ज्यादा इसके लिए जिम्मेदार है।घोड़े खच्चर पूरे यात्रा की लाइफलाइन है।हजारों परिवार इन घोड़े खच्चरों से पल रहे है।पूरा समान केदारनाथ धाम इन्ही घोड़े खच्चरों की बदौलत पहुँचता है।एक तरह देखे तो ये भगवान श्री केदारनाथ के असली दूत है जो भक्तों को भोलेनाथ से मिलाते है।

घोड़े,खच्चर और टट्टू केदारनाथ धाम में यात्रा मार्ग में आवागमन के सबसे बड़े साधन है।केदरानाथ में जो भी सामान है वो इन्हें के द्वारा भेजा जाता है।घोड़े खच्चरों में सामान सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आता है।सोनप्रयाग से 21 किमी और गौरीकुंड से 16 किमी की चढ़ाई को पार कर घोड़े खच्चर केदारधाम में सामान और यात्रियों को लाते है।यात्रा मार्ग में बारिश ना होने से घोड़े खच्चरों में लगी लोहे की नाल पत्थरों पर टकराकर फिसलन करती है।

पिछले 32 दिन में 134 से ज्यादा घोड़े खच्चरों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए है।क्या घोड़े खच्चरों का मेडिकल नही किया जा रहा?आखिर पशु चिकित्सक यात्रा से पहले ही तैनात क्यों नही किये गए।घोड़े संचालक आखिर सही खाना क्यों नही दे रहे?

पशु चिकित्सकों की माने तो खाने की डाइट की कमी से कई घोड़े की मौत हो रही है।जब वो यात्रा से पहले आते है तो घास खाते है लेकिन यहाँ उन्हें,गुड़,चना,भूसा जो सूखा होता है वही खिलाया जा रहा है इससे घोड़े खच्चरों के पेट में गैस और दर्द उत्पन्न हो रहा है अंत में खच्चरों का पेट फूल जाता है और उनकी मौत हो रही है।कई घोडो को ज्यादा काम कराने के कारण मौत हो रही है।हमने पशु चिकित्सक से भी जाना तो उन्होने ऑफ रिकॉर्ड बताया कि मौत ये प्रमुख वजह है।

केदारनाथ धाम में 5 हजार घोड़े खच्चर ही पंजीकृत है इनमें से करीब 4 हजार यात्रा संचालन कर रहे है।खच्चर मालिक राहुल बताते है वे अपने घोड़े की डायट का पूरा ध्यान रखता हूँ।गुड़,चना के साथ हर दिन घास भी खिलाता हूँ।चंपावत से अपने खच्चर लेकर आये सुंदर सिंह ने कहा कि ज्यादा दौड़कर चलाने उन्हें एक दिन में 2 से 3 चक्कर कराने के कारण ये मौत हो रही है।केदारनाथ में घोड़े खच्चरों की मौत पर श्रद्धालु भी चिंतित है।मुम्बई से आई दशा ने कहा कि वो घोड़े पर नही बैठना चाहती थी पैदल ही चलकर केदारनाथ धाम की करना चाहती थी लेकिन चढ़ाई काफी मुश्किल थी इसलिए घोड़ा किया लेकिन वो 2 बार गिर गया।दिल्ली से आई पूजा ने कहा कि घोड़े खच्चर के मालिक केवल एक ही चक्कर लगाए जिससे उन्हें आराम मिल सके।गुजरात से आई प्रकाश ने कहा कि घोड़े खच्चर तो बाबा भोलेनाथ के असली वाहक है जो हमे यह कठिन यात्रा करवा रहे है और असली पुण्य कमा रहे है उन्होंने प्रशासन और पीएम मोदी ने आग्रह किया कि बेजुबान की मौत ना हो भविष्य में इसके प्रबंध किए जाएं।
kedarnath dham trekking,kedarnath dham yatra pass,Delhi to kedarnath,rishikesh to kedarnath,sonprayag to gaurikund,gaurikund to kedarnath,Msblogger,kedarnath yatra taxi fare,kedarnath yatra by bus,kedarnath yatra by bike,kedarnath temple,kedarnath yatra,kedarnath yatra by helicopter,kedarnath helicopter booking,kedarnath trek information,kedarnath news update,kedarnath distance,chardham,chardham yatra,Rural tales,kedarnath yatra 2022,char dham yatra

📍my equipment

Boya mic-https://amzn.to/3NPCNwM

panasonic lumix G85 camera

-https://amzn.to/3QdfzTx

Tent for camping-https://amzn.to/3xgHMRA

tripod for Dslr-https://amzn.to/3GQz6oh

39 Comments

  1. कृपया जानवरों पर अत्यधिक अत्याचार न करें कृपया जो केदारनाथ मंदिर जाना चाहते हैं हर तीर्थ यात्री पैदल चलकर जाए जानवरों पर अत्यधिक अत्याचार न करें कृपया यदि इन बेजुबान जानवरो का भला नहीं कर सकते है तो बुरा भी मत करो कृपया बेजुबान जानवरो पर रहम करो कृपया 😢

  2. इस बारे मैं गवर्नमेंट कुछ क्यों नही करती ऐसी यात्रा करने से क्या फायदा किसी पशु को तकलीफ देके

  3. Jo bejuban janwar ko taklif dega usase bhagwaan kabhi khush nahi honge
    Ea liye aap ham sab ko paidal hi jaye

  4. May sarkaar sey 🙏 karta hu yatra mey ghoda ko ek din mey ek baar hi yatra karwaney ka aadesh karney ki kirpa karey

  5. Bhut bde murk ha bo log jo apne pero pe ni bechare bejubano k pero pe ja re lanat ha ese ensaano pe

  6. भाई यार कहानी से कुछ नहीं होगा एक समिति बनाओ और इन बेजुबान पर अत्याचार होने से बचाओ भोलेनाथ बहुत भला करेंगे आपका और आपके परिवार का

  7. Salo vo janwaar hai usko khana ke badle usse chadai ka kaam karwate ho tumko khana de ke bole ki roj chdai karo kab tak karoge ek din mar jaoge

  8. दया करो इन बेजुबान जानवरों पर ऐसी यात्रा से पाप लगेगा आपकी पूजा सफल नही होगी अपने पैरों पर जाओ तब भगवान खुश होगे

  9. तुम इंसान हो सबसे ज्यादा बुद्धि भगवान इंसान को दि है । फिर भी लोग एक जानवर से ज्यादा निर्बुद्ध हो चुका है आज । क्युकि लोग आज अपने स्वार्थ के लिए जी रहे है। ।
    अगर तुम्हारे पास श्रद्धा ओर सच्ची भक्ति, और प्रेम है। तो पैदल चलकर जाइये। किसी जानवर की हत्या करके भगवान का दर्सन करना सही नही है। महाकाल बोले नाथ इन सबको एक दोसी और जीव हत्या का पाप चढ़ायेगा इन लोगो के जीवन मे।।
    तुममें भगवान के लिए थोड़ा भी प्रेम नही है ।
    और सरकार को ये घोड़े कदहे की स्वरी बंद करे।इन लोगो को कही और से रोजगार मिल जायेगा

  10. Jo Jo Chaar Taang Wale Bejubaan Janwar Pe Baith Ke Dhaam Jaa Rahe Hai Jab Salo Tum SAB Maroge To Chaar Kandha Dene Wala inshaan Bhi Naseeb Nahi Hoga He Bhagwan Sidhe Yamaraaj Aayenge Aur Kuda Maarte Maarte Le Jayenge Jai Pasurram Jai Bholenath Jai Yamraaz 🥹😭🙏 Tum SAB Paapi Ke Chalte Bechara Godha Kitna Koda Kha RHA Hai Use Kitna Dard Hota Hoga 😢😢

  11. Abhi Ke Time Jitne Ghodhe Ghadhe Pe Jo Jo Shaitaan Baith Ke Jate Hai Bas Enjoy Masti Selfy Ke Leye Dhaam Jate Hai 😑🤬😑

  12. Sabhi milkar abaj uthao ki sarkar in janbaro ki yatra band ker de , dekho inke dukh ko ,samjho inki feeling ko.😢😢
    Please stop horse riding.

  13. Bhagwan ne per di he mandir jane ke liye..aise ghore ko dard dete he insaan..paap ki duniya…ghor koliyoug.

Write A Comment