किसी धार्मिक स्थल में रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था हो जाए तो इससे अच्छा भला और क्या होगा। होटल में निःशुल्क ठहरना और खाने में मुफ्त लज़ीज़ व्यंजन मिले तो दोनों सोने पर सुहागा मान लीजिए। .. तो चलिए इस नवरात्र मैहर और बताते हैं कि आपको कहाँ मिलेगा रहने-खाने को मुफ्त। ये है रेलवे स्टेशन के नजदीक होटल सरगम जहां आप बगैर कोई शुल्क चुकाए ठहर सकते हैं। बस जरूरी पहचान पत्र दिखाना होगा और आपको मैहर के बाहर का निवासी होना चाहिए। एकोमोण्डेशन… पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगा। यहां करीब 100 लोगों के रुकने की व्यवस्था है।
—-
जब मुफ्त रुकने की व्यवस्था हो गई तो अब निःशुल्क खाने का भी इंतजाम हो जाए तो कहने ही क्या। चलिए, ये इंतजाम किए देते हैं। होटल से सटे माता की रसोई में आपको निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। चमचमाती थाली और कटोरियां बैठने के लिए बेहतरीन एसी हॉल… ड्रेसकोड में परोसने वाले मिल जाएं तो भोजन का स्वाद दो गुना हो जाता है। ये सब इंतजाम किया है धीरज पांडेय ने। धीरज पांडेय मां शारदा देवी के प्रांगण में रोपवे के पास लंबे अरसे से खिचड़ी प्रसाद वितरण का काम करते आ रहे हैं। उन पर माई की ऐसी कृपा बरसी कि श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त रहने खाने की व्यवस्था भी कर दी। निःशुल्क रहने और खाने के लिए आप धीरज पांडेय जी से इस नम्बर +91 6232 451 111 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
www.youtube.com/deshkidiary

44 Comments

  1. बहुत पूण्य का कार्य कर रहे है आप बहुत सात्विक भोजन स्वच्छ और सुंदर ठहरने की व्यस्था मन को आनंद अनुभूति हुई माई की रसोईं और आप पर माँ शारदा का आशीर्वाद बना रहे हमे भी यहा रुकने और प्रसाद लेने का सौभाग्य मिला आप भी सहयोग करे ताकि यह सद्कार्य सतत चलता रहे जय माई की

  2. Jai mata di mai apke yaha August me a chuki hu apne mujhe apna card diya tha jisme apka phone number bhi diya tha lekin wo kho gaya hai kripya mujhe apna phone number de de maine ye bhi kaha tha ki bahut jyada nahi lekin mai beech beech me apna sahyog dena chahti hu apke is nek kaam me 🙏

  3. जय माँ शारदे माई की कृपा सदैव आप पर हमेशा बने रहे सदा ऐसे कार्य निरतंर होते रहे💐👌

  4. माई की रसोई में मैं जा चुकी हूँ बहुत ही भलाई का कार्य कर रहे हैं आप लोग। बहुत अच्छी व्यवस्था हैं रहने एवं खाने की । मन से आभार आप सब का

  5. बहुत ही बढ़िया व्यवस्था एवं भोजन प्रसादी जय शारदा माई की 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

  6. निशुल्क भोजन खाने के लिए भी क्या नंबर बुक करना पड़ेगा 🙏🏿🙏🏿

  7. 1 अप्रैल को हम लोग सुबह 8:00 बजे आ जाएंगे कैसे रूम बुक करना पड़ेगा

  8. Mai ki rasoi ek aisa swad jo apni yaad man se mitne nahi deta satwik bhojan baithne ki uttam vyawastha karmchario ka itna acche se bhojan karana sayad hi kahi aisa mile.aur sabse badi baat yaha ke sanchalak sri dheeraj panday ji ati saral avm meetha swabhav unse mlkar bahut khushi hui bahut bahut dhanywad inka jo itna pawan karya kar rahe h mai ki kripa sada bani rahe unpar.ek bar mai ki rasoi ka swad jarur chakhe

  9. मैं जा चुका हू इतनी अच्छी जगह कही नही मिली आज तक

  10. अभी बताया गया कि इस जगह रहने की व्यवस्था के लिए दो दिन पहले भी बुकिंग की जाती है। तो क्या आपके पास इस जगह का कोई कॉन्टेक्ट नंबर है जिससे जाने से पहले बुक करवा सकू।

  11. Mai abhi Gaya hu yaha ..mujhe room nahi mil paya lekin unhone hamare liye office me arengment Kara Diya tha. Ham log rat me Gaye suba naha dho kar chekaut kar liye the .hamse rahne ka koi Paisa nahi liya gaya .leki bad me do bolte hai jo ap ki echha ho daan kar do rasid kata lo.ham 5 log the Maine 100 ₹ ki parchi katai thi.khana nahi khaya tha…..lekin jo bhi hai achha hai ye ather hotal se

  12. Vishwas to nahi hota Fir bhi sahi hai yadi aisa ho to . Dharam nagari me aisaa hi honaa chahiye.

Write A Comment